Advertisement

चतरोचट्टी पुलिस के कब्जे में लालमन पर कुल्हाड़ी से हमला करनेवाला हमलावर

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के चैयाटांड में कुल्हाड़ी हमले से हमला कर लालमोहन महतो को घायल करनेवाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जिला के हद में चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चैयाटांड़ गांव में आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त द्वारका महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बोकारो के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 3 नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना बीते 2 नवंबर की सुबह चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चैयाटांड़ गांव में हुई थी। घायल लालमन महतो, पिता स्व. कन्हाई महतो, रहिवासी चैयाटांड़, पोस्ट चुट्टे, थाना चतरोचट्टी के आवेदन के आधार पर चतरोचट्टी थाना में कांड क्रमांक-51/26 दर्ज किया गया। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि सुबह शौच के लिए जा रहे लालमन महतो के साथ गोतिया द्वारका महतो और परिवार के सदस्यों द्वारा गाली-गलौज और विवाद किया गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी द्वारका महतो द्वारा टांगी से लालमन के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

मामला दर्ज होने के बाद चतरोचट्टी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी द्वारका महतो, उम्र लगभग 55 वर्ष, पिता स्व. हीरामन महतो, रहिवासी चैयाटांड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापामारी दल में चतरोचट्टी थाना के सहायक अवर निरीक्षक महेश कुमार शर्मा, आरक्षी सहदेव प्रसाद यादव, शिवनंदन हांसदा, इंदल कुमार चौरसिया तथा रामेश्वर यादव शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *