Advertisement

कसमार के सोनपुरा में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ​कसमार प्रखंड के सोनपुरा पंचायत में राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर 11 सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला समाज कल्याण विभाग, सहयोगिनी तथा फोर्सेज झारखंड के संयुक्त तत्वावधान आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के बीच स्वास्थ्य, सही खान-पान और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। ​कार्यक्रम में मुख्य रूप से किशोरी समूह की बालिकाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सहयोगिणी की मंजू देवी ने बताया कि कुपोषण जैसी गंभीर समस्या को जड़ से मिटाने के लिए सही उम्र में सही पोषण मिलना बेहद जरूरी है। विशेषकर किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ी पूरी तरह से स्वस्थ और सशक्त बन सके।

​इस दौरान किशोरी समूह की बालिकाओं ने पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए और गांव-गांव जाकर अन्य रहिवासियों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। साथ ही जंक फूड से होने वाले नुकसान पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। स्थानीय पौष्टिक आहार को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम मे मंजू देवी, आशा देवी, अनामिका कुमारी सिंह, शिवानी कुमारी, मुस्कान कुमारी, गौरी कुमारी, प्रीति कुमारी, अंजली कुमारी, शांति कुमारी सहित दर्जनों किशोरियाँ शामिल हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *