Advertisement

करमा में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को बिजली संकट से राहत

जेएलकेएम जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ‘अमर’ ने किया उद्घाटन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड क्षेत्र के करमा गांव में ग्रामीणों की बिजली समस्या को देखते हुए 27 अगस्त को नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में जेएलकेएम बोकारो जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ‘अमर’ ने विधिवत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।

करमा में ट्रांसफार्मर लगने से गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने तथा लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

जेएलकेएम जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ‘अमर’ ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बेहतर व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर लगने से करमा के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी और बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर वे लगातार ग्रामीणों के साथ खड़े हैं और जरूरत के अनुसार संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर रहिवासी भुनेश्वर महतो ने कहा कि गांव में ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नए ट्रांसफार्मर से घरों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के कामकाज में भी सुविधा होगी। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और उद्घाटन कराने के लिए संबंधित लोगों के प्रति आभार जताया। मौके पर ग्रामीण एवं जेएलकेएम कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *