Advertisement

कथारा महाप्रबंधक एकेबी सिंह का स्थानांतरण क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण-बबलू

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल मुख्यालय रांची द्वारा बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। मुख्यालय द्वारा 29 अक्टूबर को प्रेषित स्थानांतरण आदेश के अनुसार सिंह को मुख्यालय रांची में जीएम/एचओडी योजना एवं परियोजना (पीएंडपी) बनाया गया है। उनके स्थान पर कथारा क्षेत्र का जीएम सीसीएल के मगध एवं संघमित्रा क्षेत्र के जीएम राजीव सिंह को बनाया गया है।

कथारा क्षेत्र से जीएम एकेबी सिंह के स्थानांतरण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए क्षेत्र के समाजसेवी बबलू कुमार यादव ने कहा कि ईमानदार छवि के महाप्रबंधक एकेबी सिंह का यहां से स्थानांतरण क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जीएम सिंह ने अपने कार्यकाल में बेहतर प्रबंधन क्षमता के साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में काफी हद तक सफल रहे। यही कारण है कि कई तथाकथित भ्रष्टाचारियों की वे आंखो की किरकिरी बन गये थे। बावजूद इसके उन्होंने भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया था।

समाजसेवी यादव के अनुसार जीएम सिंह का स्थानीय रहिवासियों खासकर क्षेत्र के बेरोजगारों के प्रति उनके दिल में संवेदना था तथा वे क्षेत्र के युवाओं के लिए कुछ अच्छा करने की सोंच रखते थे। जिसपर उनका स्थानांतरण कर कुठाराघात करने का काम किया गया है।

मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय जनता दल बोकारो जिला महासचिव नरेश कुमार यादव ने भी समाजसेवी बबलू की बातो का समर्थन करते हुए कहा कि कथारा क्षेत्र के निवर्तमान महाप्रबंधक एकेबी सिंह सच्चे हृदय के नेकदिल इंसान थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *