प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में एसआईआर-26 को लेकर बीते 22 अगस्त को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित मतदान केंद्रों में बीएलओ द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार शिविर लगाकर 23 अगस्त को पंचायत क्षेत्र के घर-घर जाकर बीएलओ पर्ची चिपका रही है कि आपके परिवार के सभी वयस्क सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र में है? यदि नहीं तो बीएलओ से मिलकर संबंधित प्रपत्र अवश्य भरें।
इस बावत पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा अंतर्गत अंगवाली उत्तरी पंचायत की मतदान केंद्र संख्या 255 की बीएलओ अनीता देवी ने उक्त जानकारी दी। मौके पर प्रखंड पर्यवेक्षक प्रेमकुमार दास एवं अंगवाली उत्तरी पंचायत की अन्य पांच एवं दक्षिणी पंचायत की पांच बीएलओ भी सक्रिय रही।
![]()













Leave a Reply