Advertisement

एलएनटी मशीन की मरम्मत के बाद कार्य में उपयोग के लिए किया रवाना

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम अमलो मे एलएनटी 195 खनन उपकरणों की मरम्मत डिपार्टमेंटल की गई। इसके बाद 27 अगस्त को क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) राजीव कुमार सिंह व पीओ शैलेश प्रसाद ने विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर जीएम सिंह ने कहा कि उक्त मशीन को दोबारा कोयला उत्पादन और ओवर बर्डन (ओबी) हटाने के कार्य में उपयोग कर खदानों की उत्पादकता बढ़ाने और लागत कम करने का एक बेहतरीन कदम है। कहा कि नई भारी -भरकम खनन मशीनें खरीदने के बजाय पुरानी मशीनों को रिपेयर या ओवरहॉल करने से कंलनी का भारी पूंजीगत खर्च बचता है।समय पर मरम्मत होने से मशीनों का डाउनटाइम कम होता है और कोयला निकासी का काम बिना रुकावट चलता है।

पीओ प्रसाद ने कहा कि पुराने उपकरणों के महत्वपूर्ण कलपुर्जों को दुरुस्त कर उन्हें फिर से चालू करने से पर्यावरण और संसाधन प्रबंधन के दृष्टिकोण से भी लाभ होता है।
यहां यूनियन नेता जयराम सिंह और महफूज आलम ने पीने का पानी की व्यवस्था, जमीन मरम्मत और विश्वकर्मा पूजा के मंडप का शेड मरम्मत सहित रंग रोगन की बात रखी। पीओ शैलेश प्रसाद ने सिविल ओवरसीयर बिक्की कुमार को सभी कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर मैनेजर अंजनी सिंह, माइंन इंचार्ज संतोष कुमार, पीई निलेश कुमार, सेफ्टी ऑफिसर सुमन कुमार, इनमोसा नेता प्रमोद सिंह सहित अर्पण गोल्डन, ओपी रावत, अनिल कुमार, किशोरी साव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *