Advertisement

इंजीनियरिंग क्लस्टर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर एमएसएमई इकाइयों की बैठक

आधुनिक मशीनों एवं तकनीकी सुविधाओं की साझा व्यवस्था से उद्योगों को मजबूती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो इंजीनियरिंग क्लस्टर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयों को बढ़ावा मिलेगा। इसके माध्यम से उद्यमियों को आधुनिक मशीनों, तकनीकी सुविधाओं और गुणवत्ता परीक्षण की साझा व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इससे उत्पादन लागत में कमी, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार तथा तकनीकी उन्नयन को गति मिलेगी।

इस संबंध में 29 अक्टूबर को एमएसई-सीडीपी के अंतर्गत बोकारो इंजीनियरिंग क्लस्टर से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय उपनिदेशक ने की। बैठक में जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र के सहायक विकास पदाधिकारी, एमएसएमई के सहायक निदेशक, डीएफओ से संबंधित पदाधिकारी, जियाडा के पीएमओ, क्लस्टर के एसपीवी सदस्य तथा विभिन्न औद्योगिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में कहा गया कि कॉमन फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से छोटी औद्योगिक इकाइयों को महंगी मशीनों एवं आधुनिक तकनीकी संसाधनों का साझा लाभ मिल सकेगा। इससे स्टील, खनन एवं अन्य औद्योगिक क्षेत्रों की मांग के अनुरूप कल-पुर्जों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, स्थानीय उद्यमों की उत्पादन क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक दक्षता में सुधार होगा। इस पहल से स्थानीय एमएसएमई इकाइयों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने, नए व्यावसायिक अवसर विकसित करने तथा रोजगार सृजन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। इससे बोकारो के औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *