Advertisement

आईटीआई मोड़ चास में कचरे का अंबार, बदबू से परेशान युवाओं का विरोध

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास के आईटीआई मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे से सड़क तक कचरे का अंबार लगा है। गंदगी और तेज दुर्गंध के कारण राहगीरों को नाक ढककर गुजरना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि नगर निगम का मुख्यालय इस स्थान से कुछ ही दूरी पर है, बावजूद इसके सफाई व्यवस्था बदहाल है।

इसी जनसमस्या को लेकर 23 अगस्त को चास के युवाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और कुछ देर के लिए राजमार्ग पर आवागमन बाधित कर दिया। युवाओं का आरोप है कि पूरे शहर का कचरा यहां लाकर डंप किया जा रहा है, जिससे अब कचरा सड़क तक फैल गया है और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

सूचना मिलने पर यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आंदोलनकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद युवाओं ने आंदोलन समाप्त किया और यातायात सामान्य हो सका। मौके पर उपस्थित युवाओं ने चेतावनी दी कि जल्द सफाई कचरे का नहीं की गयी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *