एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में असनापानी कथारा के समीप स्थित जीएम बंगला में यज्ञ आयोजन को लेकर बीते 31 मई को यज्ञ समिति के सदस्यों की बैठक की गयी। अध्यक्षता क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार ने की।
बैठक में जीएम बंगला में मंदिर निर्माण कार्य होने की वजह से 19 से 23 जून तक आयोजित होने वाले महारूद्र व् श्रीशिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी के मद्देनज़र आपस में विचार विमर्श किया गया। इस दौरान महायज्ञ को लेकर प्रचार – प्रसार, अर्थ संग्रह, आचार्य व पंडितो का ठहराव सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तृत रणनीति बनी।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से तय किया गया कि महायज्ञ में शामिल होने का आमंत्रण पत्र सीसीएल के उच्च पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य जनों को सौपने का कार्य आगामी कुछ दिनों में पूर्ण कर लिया जाए। यज्ञ समिति के अजय कुमार सिंह ने अर्थ संग्रह के लिए एक टीम बनाने की सलाह दी। वही एक अभियान चलाकर महायज्ञ कार्य को संपन्न कराने की सहमति बनी।
बैठक में पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार, विभागाध्यक्ष असैनिक संजय सिंह, अभियंता सहायक कृष्ण मोहन, श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह, बालेश्वर गोप, विजय कुमार सिंह, मथुरा सिंह यादव, सुजीत कुमार, आशीष चक्रवर्ती, पवन कुमार सिंह, कमलकांत सिंह, सुनीता सिंह, गोविंद यादव, रविंद्र पटवा, देवनारायण यादव, देवाशीष आस सहित दर्जनों महायज्ञ समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply