प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत मंडपवारी चौक के निकट लगे 200 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर बीते 24 जून की दोपहर अचानक जल गया था। जिसके कारण सार्वजनिक चौक से जोरिया किनारे टोला तक एक सौ विद्युत उपभोक्ताओं के परिवार भीषण गर्मी व अंधेरे का दंश झेलने को विवश थे।
बताया जाता हैं कि भुक्तभोगी बिजली उपभोक्ताओं की मांग पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने त्वरित अनुशंसा की और निजी सचिव अभय ठाकुर, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार भगत, जरीडीह प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बिनोद कुमार महतो को तुरंत पहल करने का निर्देश दिया। प्रतिनिधियों के पहल पर विद्युत विभाग के आला अधिकारी (जैनामोड़ विद्युत प्रमंडल) सक्रिय होकर 200 केवीए का ट्रांसफार्मर एलॉट किया।
जानकारी के अनुसार बीते 27 जून की रात उक्त ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग चास स्थित स्टोर से गांव लाया गया। जिसे 28 जून को प्रातः हिट करने के बाद दोपहर को लाइन चालू किया गया। उद्घाटन विधिवत फीता काटकर कांग्रेस ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार भगत ने किया। इस तरह उपभोक्ताओं को 120 घंटा उपरांत राहत की सांस लेने का अवसर मिला।
विद्युत उपभोक्ताओं की ओर से इस कार्य में योगदान देने वालों में पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, देवब्रत जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, दीपक जायसवाल, मोती रजवार, संतोष नायक, तुलसी पाल, संतोष मिश्रा, अजय जायसवाल, शशि ठाकुर, भोलानाथ डे, आनंद पाल सहित कई का योगदान रहा। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय रहिवासी गोपाल पाल, मिथिलेश मिश्रा, उज्ज्वल मिश्रा, अंकित जायसवाल, हरनारायण जायसवाल आदि समीपस्थ दर्जनों उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply