प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी दक्षिणी व झुंझको मौजा द्वारा बारहाडी सीमा के निकट 13 अगस्त को बैठक का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान दुर्गा सोरेन की अध्यक्षता में वनाधिकार समिति एवं वनपालन समिति द्वारा संयुक्त रूप से ग्रामीणों की सभा बुलाई गई, जिसमे पेटरवार रेंज के वन अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था
वनाधिकार समिति के अनुसार बैठक में निर्धारित समय पर पेटरवार रेंज के आधा दर्जन वनरक्षी एवं क्यूआर टीम के सदस्य पहुंचे। समिति का आरोप है कि वनकर्मी बैठक में बिना शामिल हुए ही वापस लौट गए। इससे वन रोपण संबंधी आपसी वार्ता नही हो सकी। जबकि उन्हें इसी उद्देश्य से बुलाया गया था।

इधर वन रक्षी विजय कुमार, शशिकांत महतो, तौहिद अंसारी सहित क्यूआरटी टीम के भगवान दास हेंब्रम, देवनाथ महतो, प्रमोद मुर्मू, कुलेश्वर महतो, रतन बेदिया, जलेश्वर मुर्मू का कहना था कि ग्रामीणों की सभा में अन्य जिला, प्रखंड के रहिवासी शामिल थे, इसलिए वे शामिल हुए। जबकि ग्रामीणों व वनाधिकार समिति इस बात से इंकार करते रहे।
मौके पर जीतलाल मुर्मू, श्याम रजवार, मुखिया रजनी देवी, नेहा हांसदा, शीला देवी, शनिराम हांसदा, कौशल रजवार, राजेंद्र सिंह, सुनील मुर्मू, काली मुर्मू, नकुलराम बेसरा, छुटू सिंह, भक्तु सिंह, मनसू सिंह, प्रदीप सिंह सहित काफी संख्या में महिला, पुरुष, ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे, जो वर्षा में भीगते हुए बैठक में डटे रहे।
![]()













Leave a Reply