प्रेम सिंह गहलावत, नंदकिशोर प्रसाद एवं आरएन ठाकुर को दी गयी श्रद्धांजलि
प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर में 8 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।अखिल भारतीय किसान महासभा (अभाकिम) एवं भाकपा माले कार्यकर्ताओं द्वारा दिवंगत अभाकिम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड प्रेम सिंह गहलावत, भाकपा माले के पूर्व राज्य सचिव कॉमरेड नंदकिशोर प्रसाद सिंह तथा ऐक्टू के राज्य महासचिव कॉमरेड आरएन ठाकुर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
सभा में उपस्थित कॉमरेड साथियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा की अध्यक्षता भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। बतौर अतिथि सभा को संबोधित करते हुए अभाकिम के जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि उपरोक्त तीनों नेताओं का निधन वामपंथी आंदोलन, किसान-मजदूर संघर्ष तथा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने पूरे जीवन को शोषित, वंचित और मेहनतकश वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उनके संघर्ष, विचार और संगठन निर्माण में योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
श्रद्धांजलि सभा को अभाकिम के जिला सचिव ललन कुमार, किसान महासभा नेता ललन दास, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, शिवन सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजीव राय, मुंशीलाल राय, कैलाश सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने दिवंगत नेताओं के अधूरे सपनों को पूरा करने तथा किसान-मजदूर आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, किसान एवं मजदूर उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply