रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 29 जून को बोकारो के पर्यावरण-मित्र चौक कैंप-2 स्थित पर्यावरण-मित्र वाटिका में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ भारत अभियान के जिला सह संयोजक वीरेंद्र कुमार चौबे ने भाजपा झारखंड प्रदेश के स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ के निर्देशन में किया। यहां मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कागजी बादाम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और स्वस्थ जीवन मिल सकेगा। उन्होंने पौधारोपण के साथ उसकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की।
बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के सबसे बड़े सहायक हैं। वृक्षों से मिलने वाली ऑक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आमजनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाएगा तथा हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कहा कि एक वृक्ष मां के नाम अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जनजागरण का अभियान है। कहा कि यदि एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
मौके पर प्रदेश संयोजक शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रकृति बचाने का अभियान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सामाजिक जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के प्रति नैतिक दायित्व भी है। कार्यक्रम के आयोजक वीरेंद्र कुमार चौबे ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन भागीदारी का जनआंदोलन बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण-मित्र वाटिका को प्रेरणादायी हरित केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास लगातार जारी है।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी सतनारायण सिंह, सुरेंद्र कुमार पांडेय, मृणाल चौबे, संजय सिन्हा, अनिल स्वर्णकार, संजय त्यागी, लक्ष्मण कुमार नायक, बबलू पांडेय, अक्षय दुबे, ललित कुमार, विशाल गौतम, गुड्डू पांडेय, जय नारायण मरांडी सहित भाजपा एवं स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply