युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। हिंदी, भोजपुरी सहित कई भाषा में बनी फिल्मो के अभिनेता रवि किशन अभिनीत आर्या डिजिटल ओटीटी पर फिल्म हमनी बानी ओम जय जगदीश बहुत जल्द भोजपुरी, हिंदी, तमिल, तेलुगू और बंगला भाषा में रिलीज होगी।
आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत बताया कि अभिनेता रवि किशन अभिनीत यह फिल्म बहुत जल्द दर्शक विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे। कहा कि इस फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा हैं, जो मनोरंजन से भरपूर है।
उन्होंने कहा कि उक्त फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका हैं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया हैं। अब फिल्म दर्शक कई भाषाओं में देख सकेंगे। कहा कि विभिन्न भाषाओं के दर्शकों को ध्यान में रख कर आर्या डिजिटल ओटीटी की ओर से यह तैयारी की गई है। जिससे हर भाषा के दर्शक जुड़ेंगे और अपना मनोरंजन करेंगे। घर बैठे सपरिवार इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे।
ज्ञात हो कि, फिल्म हमनी बानी ओम जय जगदीश में अभिनेता रवि किशन, अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद सहित राजू सिंह माही, प्रीति ध्यानी, संगीता तिवारी, सुनील जागेटिया, सूर्या दुबे, अजय सूर्यवंशी, बबलू खान, चंदन सिंह, प्रेम दुबे एवं अन्य ने अभिनय किया है। निर्मात्री अनुकृति जागेटिया एवं निर्देशक प्रवीण कुमार गुड़ूरी, सह निर्माता पुलकित देवपूरा हैं।
![]()













Leave a Reply