Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी का प्रयास रंग लाया

सारण को सौगात:19 से छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को रेलमंत्री-सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिलावासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है। आगामी 19 जून को नई छपरा-दिल्ली (आनंद विहार) एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने 15 जून को उपरोक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सारण जिला मुख्यालय छपरा पहुंचकर इस नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्री पटना आगमन के बाद सोनपुमार्ग से छपरा पहुंचेंगे और उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सांसद ने कहा कि उनके प्रयास से इस नई रेल सेवा के शुरू होने से सारण और आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली के लिए सीधी और सुविधाजनक ट्रेन मिलेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से बेहतर रेल संपर्क स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर रेल मंत्रालय लगातार सकारात्मक कदम उठा रहा है। उन्होंने रेल मंत्री को छपरा से जुड़ी अन्य लंबित रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं की मांगों से भी अवगत कराया है। कहा कि इस नई रेल सेवा के शुरू होने पर छपरा जंक्शन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *