परिजनों द्वारा उपायुक्त को आवेदन प्रेषित, घटना की जांच व मुआवजे की मांग
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित जिओ नेटवर्क टावर के लिए छोटा ट्रांसफर में बीते 14 जून को फ्यूज जोड़ने के क्रम में पोल से गिरकर निजी मिस्त्री की मौत हो गयी थी।
जिला के हद में पिछरी दक्षिणी पंचायत के धड़कीडीह बस्ती रहिवासी 30 वर्षीय मृतक संजय महतो की दर्दनाक मौत के उपरांत 15 जून को शव की तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों द्वारा हिंदुस्तान पुल स्थित श्मशान घाट पर उसकी अंत्येष्टि कर दी गई।
मृतक के पिता सरजू महतो की ओर से इस संबंध में पेटरवार बीडीओ के माध्यम से उपायुक्त बोकारो के नाम लिखे अपने आवेदन में घटना की गहनता से छानबीन कर मृतक की विधवा को विद्युत विभाग या आउटसोर्सिंग में नौकरी दिए जाने सहित अन्य सभी सरकारी सुविधा दिए जाने की मांग की गई है। पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो ने बताया कि मृतक परिवार को सरकारी सुविधा अवश्य उपलब्ध कराई जाएगी।
इधर पिछरी दक्षिणी की मुखिया पति सह भाजपा नेता देवीदास ने बताया कि विद्युत विभाग एवं जिओ टावर प्रबंधन की ओर से आर्थिक मदद दिलाने की बात चल रही है।आवेदन में मृतक के पिता सरजू महतो सहित जयन्दन महतो, आशीष पाल, जयलाल महतो, परिवार के सदस्य प्रकाश, सहदेव, तुलसी, अजीत, सुखदेव, मोहन, बुधन, राजेंद्र, श्यामलाल, मोहित के हस्ताक्षर शामिल है।
![]()













Leave a Reply