ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट के उभरते खिलाड़ी ऋतिक अनंत का चयन झारखंड प्रीमियर लीग मैच में किया गया है। उसके चयन की सूचना के बाद उनके परिवार वालों को बधाई देने वाले का तांता लगा है।
बताते चले कि ऋतिक अनंत के पिता वेंकट हरि विश्वनाथन तेनुघाट में अधिवक्ता हैं और माता विभा विश्वनाथन एक समाज सेवी और घरेलु महिला है। वहीं ऋतिक अनंत के दादाजी स्वर्गीय कुमार अनंत मोहन सिन्हा उर्फ अंतु बाबू तेनुघाट के एक वरीय अधिवक्ता और समाजसेवी थे। वहीं ऋतिक की दादी रेखा सिन्हा तेनुघाट पंचायत की दो बार मुखिया रह चुकी है।
इस बारे में 3 जून को अधिवक्ता वेंकट हरि विश्वनाथन उर्फ बम्मी ने बताया कि उनका पुत्र ऋतिक बचपन से ही पढ़ाई के साथ साथ क्रिकेट खेलने में भी अपना ध्यान रखता था। उसके इसी क्रिकेट प्रेम को देखने पर लगा कि वह एक अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी बन सकता है। इसके बाद उन्होंने उसे क्रिकेट कोचिंग क्लास में भेजा। उसके बाद आज इस तरह एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में देख कर अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि वह आगे चल कर हमारे परिवार के साथ साथ, तेनुघाट और पूरे देश में अपना नाम रोशन करे। बताया कि ऋतिक की टूर्नामेंट में चयन होने पर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह, गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद ने बधाई दी। वहीं तेनुघाट और आसपास के रहिवासियों ने भी बधाई दी है।
![]()













Leave a Reply