Advertisement

विद्यालय के कमरों में टपक रही वर्षा जल से शिक्षण कार्य प्रभावित पानी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उच्च विद्यालय में प्रशासनिक उदासीनता के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। विद्यालय के वर्गकक्षा में बारिश का पानी टपकने तथा नाली का दूषित जल विद्यालय परिसर में फैलने से छात्र-छात्राओं को पढ़ने में परेशानी हो रही है।

विद्यालय वर्तमान प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने 8 जुलाई को जगत प्रहरी प्रतिनिधि को विद्यालय कक्ष को दिखाते हुए कहा कि पूर्व एचएम के कार्यकाल में निर्मित नाली का पानी बाहर निकलने के बजाय स्कूल के बरामदे में प्रवेश कर जाता है। उन्होंने स्टोर रूम तथा कार्यालय सहित विभिन्न स्थलों पर ऊपर सीलिंग का प्लास्टर टूटकर गिरने को दिखाते हुए विद्यालय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक से अविलंब मरम्मती की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *