Advertisement

नशा मुक्ति को लेकर के. बी. कॉलेज बेरमो में शपथ ग्रहण समारोह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। नशा मुक्ति को लेकर 25 जून को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। समारोह में कॉलेज के प्राचार्य सहित व्याख्याता, शिक्षकेत्तर कर्मी, राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस स्वयंसेवक व् छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से निषिद्ध मादक पदार्थ के वहिष्कार की प्रतिज्ञा ली।

सेल के निषिद्ध मादक पदार्थ तथा एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नोडल पदाधिकारी मादक पदार्थ निषेध सेल डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में कॉलेज कैंपस में नशा मुक्त भारत निर्माण हेतु प्रतिज्ञा ली गई।

इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि बीते 10 जून से 26 जून तक लगातार नशा मुक्त भारत निर्माण हेतु अभियान चलाया जाता रहा है और कॉलेज कैंपस, कॉलेज से 500 मीटर की परिधि क्षेत्र, गोद लिए गांव, कथारा एवं जारंगडीह क्षेत्र को ड्रग्स मुक्त बनाने पर जोर दिया जाता रहा।

प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि सभी विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारीगण, छात्र छात्रा, एनएसएस के स्वयं सेवकों को शपथ दिलवाई गई है ताकि अन्य को भी नशे से दूर रहने एवं इसके दुष्प्रभावों की जानकारी मिल पाए। नोडल पदाधिकारी मादक पदार्थ निषेध सेल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को मादक द्रव्यों के सेवन के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना है।

नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या 25 जून के अवसर पर प्रतिज्ञा करवाकर मुहिम का समापन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ एक की बुरी आदत नहीं, बल्कि पूरे समाज, अर्थव्यवस्था और युवा पीढ़ी को खोखला करने वाली एक गंभीर महामारी बन चुका है। इससे निजात सामूहिक संकल्प के साथ प्रतिबद्ध रूप से किए जाने की जरूरत है।

प्रतिज्ञा सभा में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति, नोडल पदाधिकारी मादक प्रदार्थ निषेध सेल डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ वासुदेव प्रजापति, डॉ व्यास कुमार, प्रो. अमीत कुमार रवि, प्रो. विपुल कुमार पांडेय, डॉ विश्वनाथ प्रसाद, प्रो. पी पी कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, प्रो. सुनीता कुमारी, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि यादविंधु, मो. साजिद, शिव चन्द्र झा, दीपक कुमार राय, बालेश्वर यादव, संजय, भगन, अजय हांसदा, करिश्मा, कलावती देवी, आशा देवी, सुसारी देवी, एनएसएस स्वयंसेवकों सोनू कुमार शर्मा, गुंजा कुमारी आदि छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *