Advertisement

जेएमएम कार्यालय पेटरवार में सुप्रियो भट्टाचार्य का स्वागत, संगठन व् विकास पर चर्चा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में 27 जून को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

बताया जाता है कि इस अवसर पर पूर्व विधायक ने वरिष्ठ नेता का स्नेहिल मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। मौके पर आयोजित बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा गोमिया विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने संगठन की एकजुटता और जनता के बीच सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने पर जोर दिया।

इस मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि झामुमो सरकार के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को गति मिल रही है और संगठन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *