Advertisement

शहीदी दिवस पर बोकारो थर्मल गुरुद्वारा में सुखमणि पाठ व् शबद कीर्तन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव का 420वां शहादत दिवस 18 जून को बोकारो थर्मल गुरुद्वारा सिंह सभा में श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा सुबह गुरुद्वारा में सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। पाठ के पश्चात शबद कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें संगतों ने गुरु वाणी का रसपान किया। इसके बाद गुरुद्वारा प्रांगण एवं बजरंगबली मंदिर के समीप संगतों द्वारा राहगीरों और वाहनों में सवार आमजनों को रोककर प्रसाद सहित ठंडा शर्बत वितरित किया गया।

इस दौरान स्थानीय गुरद्वारा में गुरु अर्जुन देवजी के जीवन और शहादत पर प्रकाश डाला गया। गुरुद्वारा के ग्रंथि बाबा मंजीत सिंह ने बताया कि गुरु साहिब जुल्म के खिलाफ हमेशा डटकर खड़े रहते थे और गरीबों की सेवा को अपना धर्म मानते थे। उन्होंने कहा कि मुगलों द्वारा दिए गए असीम कष्टों को सहकर उन्होंने अपना बलिदान देकर सिख धर्म और मानवता की रक्षा की थी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी. कौर, सुखबिंदर कौर, अंजु कौर, हरजिंदर कौर, गुरमीत कौर, आशा कौर, मीना नैय्यर, बख्शी सिंह, मंजीत सिंह, धरम सिंह, मनजीत सिंह मन्ना, विनोद भाटिया, छबि सिंह आदि श्रद्धालूजन उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *