एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में धड़ल्ले से हो रही कोयला चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीसीएल एवं सीआईएसएफ द्वारा संयुक्त अभियान को और तेज करने को लेकर बनी रणनीति पर गहन विचार विमर्श किया गया। इस दिशा में तकनीक के व्यापक उपयोग पर भी विशेष जोर देने पर चर्चा की गयी।
बेरमो कोयलांचल के सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में 8 जुलाई को महाप्रबंधक संजय कुमार झा की अध्यक्षता में सीसीएल एवं सीआईएसएफ के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीसीएल की विभिन्न परियोजनाओं में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा कोयला चोरी पर नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान क्षेत्र के महाप्रबंधक झा ने विभिन्न परियोजनाओं की सुरक्षा स्थिति, चुनौतियों एवं संवेदनशील स्थलों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय एवं सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अवैध खनन से प्रभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने तथा ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस एवं सीसीएल सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। साथ ही बताया कि कोयला चोरी रोकने के लिए लगातार छापेमारी एवं गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बल की भी तैनाती की जाएगी।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से पैनल एडवोकेट सीसीएल सोम प्रकाश डे, एकेकेओसीपी पीओ सुमेधा नंदन, कारो पीओ सुधीर सिंहा, एरिया सेल ऑफिसर वी एन पांडेय, एरिया सिक्योरिटी आफिसर पी एन सिंह, भू – राजस्व पदाघिकारी शंकर झा, महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष विद्युत् एवं यांत्रिक जय शंकर प्रसाद, विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार साह, मैनेजर चिंतामणी मांझी सहित आर पी सिंह, जी अभिलाष, डी के पांडेय, एके झा, एस आर नायक, शीला टोप्पो, संतोष कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply