Advertisement

सीसीएल एडेड शिशु विकास विद्यालय में स्वच्छता विषय पर नुक्कड नाटक का मंचन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय प्रबंधन के सीएसआर विभाग द्वारा स्वच्छता पखवारा मनाया जा रहा है। इसके तहत बीते 16 जून से आगामी 30 जून तक क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में 25 जून को सीसीएल अनुदानित (एडेड) स्कूल शिशु विकास विद्यालय संडे बाजार बेरमो में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जबकि दूसरी पाली में विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जानकारी देते हुए विद्यालय के निदेशक राम अयोध्या सिंह ने बताया कि नुक्कड़ नाटक का मंचन संडे बाजार स्थित भगत सिंह चौक तथा फ्राइडे बाजार बेरमो पश्चिमी पंचायत में किया गया। इसमें बेरमो पश्चिमी पंचायत की मुखिया आरती कुमारी के पति मुन्ना सिंह खास तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को पानी और बिस्कुट प्रदान किए।

मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता सिन्हा, उमा बर्मन, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार दास, नीलम देवी, भावना कुमारी, सोनी देवी सहित आस-पास मुहल्ले के कई गणमान्य मौजूद रहे। निदेशक सिंह के अनुसार दूसरे सत्र में विद्यालय सभागार में स्वच्छता अभियान के तहत स्वस्थता विषय पर बच्चों के बीच वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां निर्णायक की भूमिका में उमा कुमारी वर्मन, भावना कुमारी, संजीव कुमार तथा राजीव कुमार आदि थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *