Advertisement

चिन्मय विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय जादूगर डॉ शिवाजी का शानदार इल्यूजन शो

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चिन्मय विद्यालय बोकारो में 29 जुलाई को विख्यात अंतरराष्ट्रीय जादूगर डॉ शिबाजी ने अपने रोमांचक जादू एवं इल्यूजन शो से विद्यार्थियों और शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मलिक, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरेंद्र कुमार तथा उप प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत जादू की बारीकियों की जानकारी से की गयी, इसके बाद जादूगर डॉ शिबाजी ने जलते हुए डंडे को फूल में बदलकर और किताब से कबूतर निकालकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उनकी पेपर ट्रिक सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियों पर विद्यार्थियों ने जमकर तालियां बजाईं। डॉ शिबाजी ने कहा कि जादू ब्लैक मैजिक नहीं, बल्कि विज्ञान, गणित और हाथ की सफाई का अद्भुत समन्वय है। उन्होंने बच्चों को कुछ सरल जादुई ट्रिक भी सिखाईं।

मौके पर प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों की कल्पना शक्ति, जिज्ञासा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने डॉ शिबाजी एवं उनकी पत्नी लिशा का आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *