Advertisement

नशा मुक्ति को लेकर पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर तथा हिसीम पंचायत सचिवालय में विश्व मादक पदार्थ निषेध दिवस के तहत 26 जून को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में सेविका, सहायिका, जेएसएलपीएस की महिलाए और ग्रामीणों ने भाग लेकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

बताया जाता है कि ग्राम सभा के माध्यम से क्षेत्र के रहिवासियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक और आर्थिक क्षति के बारे में अवगत कराया गया। ग्राम सभा में उपस्थित सभी जनों को नशा नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान मुख्य रूप से खैराचातर पंचायत के मुखिया विजय कुमार जायसवाल, हिसिम मुखिया बबीता देवी, बीपीआरओ भुनेश्वर तुरी, उप मुखिया अनिल कपरदार, विजय कपरदार, मनोज कुमार, पदलोचन गोराई, मनोज कुमार, सरोज कुमार, त्रिलोचन महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *