प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के समाजसेवी केदार सिंह की पुत्रवधू और कुमार गौरव सिंह की पत्नी सविता देवी ने इस बार फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
मौके पर सविता देवी ने 19 जनवरी को कहा कि वे वार्डवासियों की मांग पर चुनाव मैदान में उतरी है। कहा कि उनके ससुर केदार सिंह ने जनता की सेवा कर क्षेत्र के रहिवासियों का मन और विश्वास जीता है। जिसका लाभ उन्हें चुनाव में अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता के विश्वास के कारण इस बार वार्ड 23 से उन्होंने चुनावी लड़ाई की घोषणा की है।
![]()













Leave a Reply