रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान का शुभारंभ 3) जून को जिला के हद में चास नगर निगम के रामनगर कॉलोनी से किया। इस दौरान उन्होंने ट्रांसजेंडर मतदाता बबीता के आवास पहुंचकर समुदाय के मतदाताओं को अभियान की प्रक्रिया और उद्देश्य की जानकारी दी। मौके पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया गया।
उपायुक्त ने बताया कि अभियान दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में सभी मौजूदा मतदाताओं को फॉर्म दिया जाएगा, जिसे भरकर जमा करने पर बिना अतिरिक्त दस्तावेज के नाम सूची में शामिल रहेगा। दूसरे चरण में दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह देश का दसवां विशेष गहन पुनरीक्षण है। कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में फॉर्म वितरण शुरू हो चुका है। प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से समय पर फॉर्म भरकर जमा करने की अपील की है।
![]()













Leave a Reply