Advertisement

29 मार्च को शरद पवार “युवा मंथन” को करेंगे संबोधित

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। मुंबई विभागीय राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस द्वारा 29 मार्च को “युवा मंथन” का आयोजन चेंबूर के फाईन आर्ट सोसायटी में होने जा रहा है। इस अवसर पर राकांपा के मुखिया शरद पवार पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को न केवल संबोधित करेंगे बल्कि उन्हें जनता के बीच अपनी पैठ बनाने व चुनावी मंत्र भी देंगे।

ताकि भविष्य में होने वाले चुनाव में कैसे जीत हांसिल करनी है। आगामी 29 मार्च को होने वाली “युवा मंथन” की जानकारी राकांपा के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष एड. निलेश भोसले ने दी है।

मुंबई के लोकप्रिय नेता व राकांपा के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष एड. निलेश भोसले ने रविवार दोपहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि 29 मार्च को पार्टी सुप्रीमों शरद पवार चेंबूर के फाईन आर्ट सोसायटी में आयोजित “युवा मंथन” (Youth Churn) कार्यक्रम में बतौर मुख अतिथि आ रहे हैं। इस दिन पार्टी प्रमुख युवा कार्यकर्ताओं को न केवल संबोधित करेंगे।

बता दें कि लंबे अंतराल के बाद राकांपा सुप्रीमों मुंबई के चेंबूर आ रहें हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शरद पवार का यह दौरा खासतौर से युवा कार्यकर्ताओं के लिए काफी महत्व रखता है। क्योंकि राजनीत के धुरंधरों में उनकी गिनती होती है।

ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आगामी मनपा चुनाव से पहले उनका मुंबई दौरा पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा। “युवा मंथन” के दौरान उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले सामाजिक हस्तियों और छात्रों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *