एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आम आदमी पार्टी ने झारखंड के जमशेदपुर में हिमांशु सिंह की पुलिस की मौजूदगी में कथित रूप से पीट-पीटकर की गई निर्मम हत्या पर गहरा दु:ख और आक्रोश व्यक्त किया है। यह घटना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भाष्कर सुमन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए 4 जुलाई को कहा कि पुलिस की उपस्थिति में भी किसी की जान सुरक्षित नहीं है, तो आम रहिवासी की सुरक्षा की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।
जानकारी देते हुए आप नेता कुमार राकेश ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मानना है कि कानून का शासन तभी प्रभावी माना जाएगा जब अपराधियों में कानून का भय हो और रहिवासियों को सुरक्षा का विश्वास। दिनदहाड़े या पुलिस की मौजूदगी में इस प्रकार की घटना होना अत्यंत चिंताजनक है। इसकी निष्पक्ष, त्वरित तथा उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। पार्टी राज्य सरकार से मांग करती है कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, घटना के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर आवश्यक होने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए।
आम आदमी पार्टी दिवंगत हिमांशु सिंह के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है और मांग करती है कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाए। कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है, जिससे ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
![]()













Leave a Reply