राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रतिनिधि मंडल एक जुलाई को जैक चेयरमैन झारखंड डॉ नटवा हांसदा से रांची स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।
इसकी जानकारी उत्कल कराटे स्कूल झारखंड सेंसई महादेव गोप ने देते हुए बताया कि झारखंड सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा राज्य के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय के बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) के प्रशिक्षण हेतु स्कील डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जैक चेयरमैन डॉ नटवा हांसदा ने यह भी बताया की सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन राज्य के सभी जिलो के मध्य विद्यालय से लेकर बारहवीं के छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाएगा। साथ ही स्कील इंडिया के रोजगार सृजन, नारी सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कहा कि एसोसिएशन की देख-रेख में ही यह प्रोजेक्ट लागू किया जाएगा। इस कार्य के लिए झारखंड सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश प्रसाद, सचिव पप्पू कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष नरेन्द्रनाथ महतो, उपाध्यक्ष सुधा कुमारी, उपाध्यक्ष नजर हुसैन, विजय उरांव आदि सदस्यों ने जैक चेयरमैन डॉ नटवा हांसदा के इस निर्णय की सराहना की है।
![]()













Leave a Reply