Advertisement

सावन के पहले दिन सायन कुणाल ने की बाबा हरिहरनाथ का अभिषेक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सावन के पावन महीने के पहले दिन 30 जुलाई को महावीर मंदिर पटना के सचिव और बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायन कुणाल ने सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हरिहरनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

बताया जाता है कि मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान सायन कुणाल ने वहां चल रहे विकास और सजावट कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पटना मरीन ड्राइव से बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक प्रस्तावित रोप-वे का निर्माण और मंदिर का भव्य कॉरिडोर के रूप में विकास श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई विशेष निधियों और इन बुनियादी ढांचागत सुधारों से भविष्य में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ ने सायन को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर दर्जनों श्रद्धालूगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *