Advertisement

करगली में मनाया गया भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का बलिदान दिवस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के करगली गेट स्थित शहीद स्मारक पर 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद-ए-आजम प्रतिमा पर सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके राव सहित अन्य गणमान्य जनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की।

मौके पर जीएम राव ने कहा कि आज भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू जैसे क्रांतिकारियों के बताए रास्तों पर चलने की जरूरत है। उनकी शहादत को नमन करते हुए उन्होंने शहीद-ए-आजम के कृतित्व की चर्चा की। जीएम राव ने‌‌ बगल में बन रहे पार्क का निरीक्षण करते हुए इसका विस्तार करने के लिए कई आवश्यक निर्देष अधिकारियों को दिया। अध्यक्षता यूनियन नेता गजेंद्र प्रसाद सिंह और संचालन सुशील सिंह ने किया।‌

इस अवसर पर महाप्रबंधक राव के अलावे पीओ राजीव कुमार सिंह, केडी प्रसाद व आर सत्यार्थी, एसओ ईएडएम जी मोहंती, एसओ‌ एक्स पी कुमार, एसओसी आर के प्रधान, एएफएम जी‌ चौबे, मैनेजर बीपी साहू, सीएस‌‌आर‌ अघिकारी‌ निखिल अखौरी, कार्मिक प्रबंधक विश्वास वत्स, इंजीनियर पुष्पराज, आदि।

संजय सिंह सहित यूनियन‌ प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद सिंह, आभाष चंद्र गांगुली, गणेश प्रसाद महतो, विजय भोई, रंजीत महतो, विनय पाठक, राम निहोरा सिंह, शक्ति मंडल, सुशील सिंह, विनोद महतो, आलोक रंजन अकेला, राजकुमार ठाकुर, शंकर नायक, लव कुमार, पिंटू सिंह, डॉक्टर शशिकांत सिंह, भोला, निमेश तिवारी, परवेज अख्तर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *