Advertisement

डॉक्टर्स डे पर समारोह में रोटरी क्लब चास ने 22 चिकित्सकों को किया सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एक जुलाई को बोकारो जिला के हद में रोटरी क्लब चास द्वारा मेडिकेंट हॉस्पिटल परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा प्रदान करने वाले 22 चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए भगवान का दूसरा रूप होते हैं, जो अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से नया जीवन प्रदान करते हैं। विशिष्ट अतिथि नीना नारायण ने कहा कि डॉक्टरों का कार्य सैनिकों के समान है, जो हर समय जरूरतमंदो की रक्षा में तत्पर रहते हैं।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ श्रवण कुमार ने कहा कि डॉक्टर्स डे चिकित्सकों के योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान डॉ पी. के. नायक, डॉ पी. पुष्कर, डॉ राहुल राज, डॉ अमित कुमार, डॉ जी. शाहा, डॉ शिव शंकर, डॉ जफर इकबाल, डॉ फरहान रोजाना, डॉ पी. वर्धन, डॉ आलोक कुमार, डॉ विवेक कुमार, डॉ विशाल मिश्रा, डॉ चंदन सेठ, डॉ रवि रंजन, डॉ नम्रता सिंह, डॉ संजीव कुमार, डॉ सुमन कुमार एवं डॉ पुष्पा कुमारी सहित अन्य चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने डॉक्टरों की नि:स्वार्थ सेवा की सराहना की, जबकि सचिव बिनोद चोपड़ा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संजय बैद, कुमार अमरदीप, विपिन अग्रवाल, बिनय सिंह, पूजा बैद, ललिता चोपड़ा, संजय रस्तोगी, शैल रस्तोगी, ज्योति अग्रवाल, पूर्वी केजरीवाल, नेहा अग्रवाल, सिद्धार्थ पारख, अशोक तनेजा, अशोक जैन, पी. ए. जकारिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *