संजय कुमार सिंह क्षेत्रीय सचिव व् सरफुद्दीन चुने गये अध्यक्ष
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) की एक बैठक बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कुरपनिया मंदिर के समीप स्थित कम्युनिटी हॉल में 28 जून को आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आरसीएमएस सीसीएल तथा कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह उपस्थित थे।
इस अवसर पर आरसीएमएस बीएंडके क्षेत्र की कार्यकर्ता मीटिंग एवं पुरानी कमिटी को भंग कर नयी कमिटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से क्षेत्रीय अध्यक्ष गुलाम मो. सरफुद्दीन एवं क्षेत्रीय सचिव संजय कुमार सिंह को चुना गया। साथ हीं शिव कुमार प्रसाद को बोकारो कोलियरी शाखा अध्यक्ष तथा अरबिंद शर्मा को शाखा सचिव बनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर यूनियन के सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बीएंडके क्षेत्र का यह कार्यकर्ता मीटिंग पिछले 7-8 साल के बाद हो रहा है। कहा कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कोयला उद्योग का सबसे पुराना संगठन है जिसे बड़े से बड़े नेता यथा बिंदेश्वरी दुबे, ददई दूबे व् अन्य नेताओं सीचा हैं। जिन्होंने यूनियन को मजबूती प्रदान की। हम सभी को बीएंडके क्षेत्र में सबसे मजबूती के साथ उठना होगा। कहा कि यहां पूर्व में संगठन निष्क्रिय हो चुका था। अब संगठन को मजबूत करना होगा। सदस्य संख्या बढ़ना होगा। इसके लिए उन्होंने पहल शुरु कर दी है।
उन्होंने कहा कि बगल के कथारा क्षेत्र में आरसीएमएस सबसे बड़ा सदस्य वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व जब सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह थे तब 12 श्रमिक संगठनों के आह्वान पर कोयला क्षेत्र में जोरदार आंदोलन चलाया गया था। जिसमें वे भी शामिल थे। प्रबंधन द्वारा केवल उन्हें हीं टारगेट कर मामला दर्ज किया गया। उन्हें आरोपी बनाया गया था। किसी अन्य यूनियन नेता को नहीं।
गोमिया में नवविवाहिता की मौत मामले में किए गये सड़क जाम के बावत यूनियन नेता सिंह ने कहा कि मृतका उनके यूनियन के साथी की पुत्री थी। जिसे उसके दरोगा पति द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। कहा कि पीड़िता द्वारा गोमिया थाना में आवेदन दिया गया था, लेकिन थाना प्रभारी ने आवेदन नहीं लिया था जिसके कारण बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने दोषी थाना प्रभारी के निलंबन तथा आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी की मांग की है। कहा कि पुलिस द्वारा कार्रवाई के लिए 48 घंटे का समय मांगा गया है, यदि कार्रवाई नहीं की गयी तो जोरदार आंदोलन होगा।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष गुलाम सरफुद्दीन एवं संचालन अशोक ओझा ने किया। मौके पर अशोक ओझा, जोगेंद्र सोनार, सरफुद्दीन, मोहम्मद वकील, अरबिंद शर्मा, शिवकुमार, संजय कुमार सिंह, अर्जुन राम, मोहम्मद नौशाद सहित अन्य ने भी संबोधित किया। मौके पर अंजनी सिंह, हरेंद्र सिंह, राजीव सिंह, ब्रजेश सिंह, किशुन मंडल, संजय प्रसाद, अजय मंडल, अशोक हरि, अनिल शर्मा, मोबिन अंसारी, रामेश्वर साव सहित दर्जनों मौजूद थे। यहां मुख्य अतिथि वरुण कुमार सिंह ने कहा कि नई ऊर्जा के साथ मजदूर कंधे से कंधे मिलाकर कार्य को करें। उन्होंने मजदूरों के सुख-दु:ख में साथ देने की बातें कही।
![]()













Leave a Reply