रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड में इस वर्ष दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ शानदार सफलता पाई है।
जानकारी के अनुसार बीते एक जून को जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार डीपीएस बोकारो के 16 विद्यार्थियों के सफल होने की सूचना है। विद्यालय के छात्र अमन राज अमन ने अखिल भारतीय स्तर पर एससी कैटेगरी में 651वां रैंक लाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसी कैटेगरी के तन्मय कुमार 970वें रैंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, मेधावी छात्र अनुज ने कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में एआईआर 3513 के साथ उम्दा प्रदर्शन किया।
इनके अलावा सभी श्रेणियों को मिलाकर सूर्यांश, क्रांति कृष महतो, कुमार अनमोल, ध्रुव सत्यम, रिद्धिम गुप्ता, सैयद अरहम अशरफ, आयुष राज आदि ने भी अच्छी सफलता प्राप्त की। अन्य सफल छात्र-छात्राओं के नाम आने की भी संभावना है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विदित हो कि जेईई मेन की परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की गई थी। पहला सत्र बीते 21 से 29 जनवरी के बीच आयोजित किया गया था था, जबकि दूसरा सत्र 2 से 8 अप्रैल की अवधि में संपन्न किया गया था। वहीं, एडवांस्ड की परीक्षा बीते माह 17 मई को आयोजित की गई थी। इसके लिए बोकारो में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहला सेंटर चिकसिया (चास) में डॉ एस. राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के समीप बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट कैंपस स्थित अल्फा आईसीटी सेंटर तथा दूसरा ग्वालाडीह मोड़ पुरुलिया रोड चास स्थित क्रिसेन्ट लैब्स (क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल के निकट) बनाया गया था।
![]()













Leave a Reply