Advertisement

अंगवाली में बंद जिओ नेटवर्क टावर में जोड़ा गया विद्युत लाइन, जिओ धारकों को राहत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विगत माह 14 जून से बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली पिपराटोला स्थित बंद जिओ नेटवर्क टावर की ट्रांसफार्मर में 7 जुलाई को विद्युत कनेक्शन किया गया। इससे स्थानीय जीओ उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार विद्युत् विभाग जैनामोड़ कार्यालय से मिस्त्री की टीम आकर लाइन जोड़ दिया, जिससे 24 दिनों से बंद जिओ नेटवर्क फिर से चालू हो गया। इससे यहां के हजारों जिओ नेटवर्क धारकों को राहत मिली है।मालूम हो, बीते 14 जून की अपराह्न उक्त टावर की ट्रांसफार्मर में लाइन जोड़ने के क्रम में एक निजी मिस्त्री की मौत हुई थी।जिसके बाद से यह टावर प्रभावहीन हो गया था और जिओ फोन धारक नाहक परेशान दिख रहे थे। आज उक्त नेटवर्क टावर के चालू होने पर आसपास के रहिवासियों ने राहत की सांस ली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *