एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोल वाशरी कैंटीन में एक जून को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) की बैठक की गयी। बैठक में कथारा वाशरी शाखा कमिटी का पुनर्गठन किया गया।
बतौर चुनाव पर्यवेक्षक इंटक नेता कुमार महेश सिंह की उपस्थिति में चुनाव कार्य किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व शाखा समिति को भंग कर नई समिति के गठन का निर्णय लिया गया। इसके बाद आरसीएमयू सदस्यों के बीच लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार चुनाव में सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के लिए शाखा अध्यक्ष कमलकांत सिंह, सचिव रंजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पिंटू राय को चुना।नव निर्वाचित शाखा अध्यक्ष कमलकांत सिंह ने कहा कि नई टीम मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगी। वेतन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और आवास समेत सभी लंबित मुद्दों पर प्रबंधन से वार्ता कर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट रहने की अपील की।
इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक कुमार महेश ने नई टीम को साधुवाद देते हुए कहा कि आरसीएमयू हमेशा मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। नई कमेटी से भी यही उम्मीद है कि कथारा वाशरी के श्रमिकों की आवाज मजबूती से उठाएगी।
बैठक में आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद सिंह, अंजनी कुमार त्रिपाठी, क्षेत्रीय सहायक सचिव दयाल यादव, जितेंद्र पासवान, उपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, सुरेश ठाकुर, संजय सिंह, रंजीत कुमार सिंह, संतोष सिन्हा, अजय दिगार, विजय कुमार नायक, जगजीवन राम, सुरेश ठाकुर, बालेश्वर यादव,भीम रजवार,नागेश्वर यादव, राम बहादुर, पवन सिंह, राम लखन यादव, जगदीश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में आरसीएमयू के सदस्य वाशरी के कामगार और यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने नई कार्यकारिणी को सहयोग का भरोसा दिया।
![]()













Leave a Reply