Advertisement

सीसीएल के सीएमडी से आरसीएमयू नेता अजय ने की भेंट

श्रमिक समस्या का समाधान व उत्पादन की गति बढ़ाने का होगा कार्य-नीलेन्दु

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) कथारा क्षेत्र के अध्यक्ष व बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने बीते 31 मई को झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय में सीएमड़ी नीलेन्दु कुमार सिंह से भेंट की। इस दौरान यूनियन नेता द्वारा श्रमिकों की समस्याओ की फेहरिस्त को सीएमडी के समक्ष रखा गया।

जानकारी के अनुसार श्रमिक समस्याओं में पेय जलापूर्ति की कॉलोनी से लेकर परियोजना स्थल तक नियमित सप्लाई नही होना, आवासो के रख रखाव का कार्य समुचित ढंग से नही किया जाना, परियोजना के उत्खन्न कार्य में लगी मशीनो के पुराने होने, फोरमैन, ओवरमैन, माइनिंग सरदार तथा क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सको की कमी, संडे की कमी से उत्पादन कार्य पर असर, वाटर सप्लाई के मोटर व बिजली के ट्रांसफर्मर की कमी सहित विभिन्न मामलो को रखने का कार्य किया गया।

सीएमड़ी सिंह ने श्रमिक नेता से कहा कि प्रबंधन का नैतिक कर्तव्य है कि श्रमिक, कर्मचारी अथवा अधिकारियो को प्रवधान द्वारा प्रदत सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराये। इसके लिए पूर्व से ही सभी क्षेत्र के अधिकारियो को दिशा निदेशित किया गया है। उन्होंने कहा कि कथारा में ज्यादा समस्या व परेशानियों की खबर सुनने को मिल रही है।

इसके लिए विशेष कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उक्त क्षेत्र की उत्पादन के दृष्टिकोण से भी अपेक्षाकृत परिणाम देखने को नही मिल रहा है। वर्तमान परिस्थिति के अनुरूप ही कुछ महीने तक स्थिति बनी रही, इसमें व्यापक स्वरूप के अनुरूप सुधार नही हुआ। फिर कठोर कदम उठाने के कार्य से भी गुरेज नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में कोयला उद्योग के कामगारों की भी अहम भागेदारी होती है। इसलिए हम सभी को मिलकर भागेदारी निभानी होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *