Advertisement

अब भी लावारिस शव के वारिश की तालाश में आरसीएफ पुलिस

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। वाशीनाका परिसर में स्थित अशोक नगर से आरसीएफ पुलिस ने लगभग 70 वर्षीय जेष्ठनागरिक का शव बरामद किया है। लावारिस शव की पहचान शम्भू रामचंद्र शर्मा के रूप में हुई है। इस मामले की तहकीकात कर रहे एपीआई शुभाष राजाराम बड़क की टीम उपरोक्त शव के वारिश की तलाश में हैं। ताकि उनका अंतिम संस्कार हो सके।

गौरतलब है कि 9 जून की शम मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम के फोन की घंटी अचानक बजने लगी, इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने फोन उठाया तो आगंतुक ने सूचना दी कि वाशीनाका परिसर के अशोक नगर में एक बुजुग का शव पड़ा है। इस सूचना को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम से प्रसारित किया गया। इतना ही नहीं कंट्रोल रूम ने इस सूचना को आरसीएफ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दत्तात्र पाटिल को भी बताया गया। कंट्रोल रूम की सूचना को पाटिल ने गंभीरता से लिया और अपने मातहत एपीआई सुभाष बड़क को जिम्मेदारी सौंपी।

इसके साथ ही सुभाष बड़क दल बल के साथ घटना पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटकोपर स्थित राजावाड़ी हॉस्पिटल भेज दिया। इसके साथ ही उन्होंने जांच पड़ताल भी शुरू कर दी। एपीआई सुभाष बड़क की जांच में पताचला की जेष्ठ नागरिक शर्मा गरीबी से जूझ रहे थे, उनकी हालत पर पर तरस खा कर स्थानीय नागरिक उन्हें खाने को दे दिया करते थे। जेष्ठ नागरिक की किसी से दुशमनी नहीं थी। इसके पुलिस स्व. शर्मा के बारिशों की तालाश में जुटी है। इस कड़ी में खास बात यह है कि पुलिस की टीम इस मामले का अनुसंधान भी कर रही है। चूंकि अफवाहें कई तरह की सूनी जा रही है, जो कि जांच का विषय है।

Tegs: #RCF Police still searching for the next of kin of the unclaimed body.


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *