एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची के बारियातू स्थित हाउसिंग कॉलोनी में 12 जनवरी को सिटीजन फोरम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बरियातु के वार्ड-9 में रांची सिटीजन फोरम ने जनसंवाद कर रहिवासियों की समस्या से रु-ब-रु हुए। साथ हीं राष्ट्रीय युवा के प्रतीक स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया।
जानकारी के अनुसार रांची सिटीजन फोरम की बैठक फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में वार्ड-9 स्थित मैत्री रोड़, बारियातू हाउसिंग कॉलोनी में आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। वहीं बैठक कर उपस्थित स्थानीय रहिवासियों ने वार्ड 9 के विभिन्न समस्याओं से फोरम के पदाधिकारियों को अवगत कराया।
समस्याओं में कूड़े-कचरे का नियमित उठाव ना होना, पानी की दिक्कत, सुरक्षा का अभाव, सीवरेज और ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात के दिनों में भारी जल जमाव होना और नाली का दूषित पानी घरों में घुसना, यूनिवर्सिटी कॉलोनी तालाब का बुरा हाल, स्ट्रीट लाइट की समस्या, क्षतिग्रस्त नाली आदि शामिल है।
मौके पर फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला ने कहा कि आगामी रांची नगर निगम चुनाव में कुल 53 वार्ड के हर वार्ड में एक-एक प्रत्याशी को फोरम अपना समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम का वार्ड-9 एक अच्छा खासा क्षेत्रफल वाला जगह है, जो बारियातू हाउसिंग कॉलोनी सहित रिम्स क्षेत्र, जोड़ा तालाब, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, मदरसा क्षेत्र, जेवियर नगर, डेला टोली तक फैला है। कहा कि यह वार्ड फिलहाल महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया है।

बैठक की संयोजकता उषा चौधरी ने की। जबकि बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, सह-सचिव संतोष मृदुला, स्थानीय रहिवासी मोहन प्रसाद वर्मा, रंजय कुमार पाठक, प्रभु सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, निपा दास, मंटू गुप्ता, बीणा सिंह, सुलेखा श्रीवास्तव, इंदु ओझा, सुप्रीता, सविता सहाय, मुन्नी देवी, नंदिनी सिंह, प्रीती सिंह, इंद्रावती, रेखा देवी, कामिनी देवी, सिद्धार्थ गौतम, रेणुका देवी, रिंकी देवी, बबिता गुप्ता, मुन्नी देवी, सुजीत कुमार पांडेय, जूही चौधरी, शिंपी कुमारी गुप्ता, पायल, सीमा, राजकुमारी यादव, युवराज पासवान, उदित दुबे, आदित्य दुबे आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply