एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के नए महाप्रबंधक (जीएम) राजीव कुमार सिंह ने 30 जून को पदभार ग्रहण कर लिया। यहां उनका स्वागत विभागाध्यक्ष मानव संसाधन कुमारी माला सहित अन्य अधिकारियों ने किया।
इस अवसर पर नए महाप्रबंधक सिंह ने कहा कि सभी से अपेक्षित सहयोग के साथ प्रक्षेत्र को और ऊंचाई पर ले जाना है। बंद कोलियरियों को चालू करना तथा अन्य कोलियरियों का विस्तार करने की दिशा में समझ – बूझ कर गंभीरता के साथ काम करने की आवश्यकता है।
ज्ञात हो कि सीसीएल मुख्यालय रांची से पत्र जारी कर ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम के पीओ राजीव कुमार सिंह को ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक पद पर तबादला किया गया था। ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रहे रंजय सिन्हा ने अपना तबादला बरका -सयाल में होने के बाद प्रक्षेत्र के नये महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह को अपना पदभार सौंपा।
![]()













Leave a Reply