Advertisement

जरीडीह थाना क्षेत्र में चलाया गया छापामारी एवं तलाशी अभियान

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक एवं थाना के सभी पदाधिकारी, कर्मियों के साथ जिला के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में फूट पेट्रोलिंग किया गया।

जानकारी के अनुसार इस अभियान के दौरान संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों, अड्डेबाजी वाले स्थानों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन छापामारी एवं तलाशी अभियान संचालित किया गया। साथ ही एंटी क्राइम चेकिंग, संदिग्ध आरोपियों एवं वाहनों की जांच, ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग तथा यातायात नियमों के अनुपालन की भी सघन जांच की गई। उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने 4 जुलाई को दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *