Advertisement

प्रखंड कार्यालय स्थानांतरण से बढ़ी परेशानी, सोनपुर में रिसीविंग काउंटर खोलने की मांग

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय को मखदुमपुर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में स्थानांतरित किए जाने से आम रहिवासियों को कठिनाई हो रही है। इस संबंध में सोनपुर के सामाजिक कार्यकर्ता व हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सदस्य कृष्णा प्रसाद ने 19 जून को अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर को लिखित आवेदन देकर समाधान की मांग की है।

समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा आवेदन में कहा गया है कि प्रखंड कार्यालय दूर स्थापित किए जाने के कारण प्रखंड क्षेत्र के रहिवासियों को आवेदन जमा करने में घोर समस्या का सामना करना पर रहा है, विशेषकर महिलाओं को आने-जाने में संकट हो रहा है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि सोनपुर में पूर्व में संचालित जाति/आवासीय प्रमाण-पत्र कार्यालय परिसर में ही सरकारी योजनाओं के आवेदनों के लिए एक मॉडल रिसीविंग केन्द्र खोला जाए।

आवेदन में बताया गया है कि निकट भविष्य में सोनपुर नगर परिषद और पंचायत के चुनाव होने वाले हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को जाति, आय और आवासीय प्रमाण-पत्र बनवाने की आवश्यकता पड़ेगी। ऐसे में सोनपुर में ही काउंटर संचालित होने से आम जनों को राहत मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से जनहित में इस बिन्दु पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *