रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड प्रदेश लोक समिति के प्रांतीय संयोजक शंकर राणा ने 29 जून को भेंट में बताया कि लोक समिति लोक नायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित एक गैर दलीय राष्ट्रीय जन संगठन है। जिसका 49वां स्थापना दिवस नव भारत जागृति केंद्र रांची में 30 जून को मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लोक समिति की स्थापना जेपी ने 30 जून 1977 को की थी। इन दिनों देश में बढती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा, खेती-किसानी का संकट, पुलिस-जुल्म, बेरोजगारी तथा संविधान के खतरे को देखते हुए आज जेपी के विचारों की प्रासंगिकता पहले से ज्यादा बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लोक समिति का 49वां राष्ट्रीय सम्मेलन 30 जून को झारखंड की राजधानी रांची के शांतमन नगर स्थित नव भारत जागृति केन्द्र के सभागार में सम्पन्न कराने की तैयारी जोरों पर चल रही है। सम्मेलन की सफलता को लेकर प्रांतीय एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी लगातार एक दूसरे से संवाद स्थापित कर तैयारी की समीक्षा कर जिलेवार
रिपोर्ट प्राप्त कर रहें है।
ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन गांधीवादी चिंतक एवं लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजा सतीश करेंगे तथा राष्ट्रीय संयोजक कौशल गणेश आजाद मुख्य वक्ता होंगे। सिंह ने बताया कि झारखंड से सम्मेलन में बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, गोड्डा, गिरिडीह, सिंहभूम, पलामू, सराइकेला, कोडरमा , लोहरदगा जिला से जिला प्रतिनिधी शामिल होंगे। साथ ही बिहार से लगभग 40-50 की संख्या में पुरूष एवं महिला प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एवं सांस्कृतिक मुद्दों से संबंधित प्रस्तावों को पारित किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply