Advertisement

जेईई एडवांस्ड में प्रेम एसआर की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में मेघाहातुबुरु के प्रतिभाशाली छात्र प्रेम एसआर ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 142 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट (सीएआरएल) में 7438वीं रैंक हासिल की है। प्रेम की इस उपलब्धि से पूरे कोल्हान क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के छात्र प्रेम बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। वे लगातार अपने विद्यालय में टॉपर रहे और अपनी मेहनत, अनुशासन तथा लक्ष्य के प्रति समर्पण के कारण यह मुकाम हासिल की है। केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार, प्रेम हमेशा से गंभीर और एकाग्र छात्र रहे हैं, जिन्होंने कठिन परिश्रम को अपनी आदत बना लिया।

प्रेम के पिता सुब्रमण्यम रमेश कुमार और माता आर. रेवती ने इस सफलता का श्रेय उनके बेटे की लगन, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। परिजनों ने 3 जून को भेंट में बताया कि यह सफलता वर्षों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ आशीष कुमार ने प्रेम को साधुवाद देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। साथ हीं विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रेम की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों के विद्यार्थी भी बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा कर सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *