Advertisement

रोटरी क्लब चास की पूजा बैद्य बनीं जोन 7 की सहायक मंडल अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। रोटरी इंटरनेशनल के रोटरी जिला 3250 के अंतर्गत रोटरी क्लब चास की सक्रिय सदस्य पूजा बैद्य को जोन 7 का सहायक मंडल अध्यक्ष (असिस्टेंट गवर्नर) नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से बोकारो रोटरी क्लब, रोटरी क्लब चास एवं रोटरी मिड टाउन कपल क्लब के सदस्यों सहित पूरे क्षेत्र के रोटेरियनों में हर्ष का माहौल है।

ज्ञात हो कि, पूजा बैद्य लंबे समय से रोटरी के विभिन्न सेवा कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल, प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना को देखते हुए जिला नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। रोटरी क्लब चास के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभिन्न क्लबों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और रोटरी की सेवा परियोजनाओं को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पूजा अपने अनुभव और समर्पण के बल पर इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी।

नवनियुक्त सहायक मंडल अध्यक्ष पूजा बैद्य ने 4 जुलाई को जिला नेतृत्व एवं क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे रोटरी के आदर्शों को आगे बढ़ाने और सेवा कार्यों को सशक्त करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगी। मौके पर रोटरी क्लब चास के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *