Advertisement

जारंगडीह गोली कांड को लेकर गरमाई सियासत, पुर्व विधायक ने घटना पर उठाये सवाल

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बीते 11 मार्च की देर शाम बोकारो जिला के हद में जारंगडीह अपर बंगला स्थित शिव मंदिर के समीप मुख्य मार्ग पर हुई गोली कांड में घायल एक कोयला व्यावसायी की घटना के बाद बेरमो की राजनीति में एकाएक उस समय गर्माहट पैदा हो गई, जब इस अपराधिक घटना को राजनीतिक रंग से रंगने की पहल शुरु हो गई।

हालांकि बेरमो की सजग और सतर्क पुलिस ने घटना के दूसरे दिन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पिछे डाल दिया है। मगर इस घटना पर राजनितिक रोटी सेंकने का खेल चल निकला है।

इसी गहमा गहमी के क्रम में 12 मार्च को जारंगडीह स्थित भाजपा कार्यालय में बेरमो के पुर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमे उन्होंने पुलिस, प्रशासन के अलावे बेरमो के राजनेताओं पर कई सवाल उठाते हुए जिला के पुलिस कप्तान से मांग किया कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के साथ साथ उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। किसी भी राजनीतिक दबाव में आकर आरोपियों के प्रति नरमी ना बरती जाये।

इस मौके पर उनके साथ भाजपा के पुर्व बोकारो जिलाध्यक्ष विनोद महतो, भाजपा युवा नेता एवं जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह के अलावे स्थानीय नेता गौतम राम, अशोक मंडल, वीरेंद्र चौहान आदि सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *