Advertisement

तेनुघाट ओपी परिसर में थाना दिवस का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथु सिंह मीना के निर्देश पर जिला के हद में तेनुघाट ओपी परिसर में 30 जुलाई को थाना दिवस का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो द्वारा अंचल निरीक्षक अशोक दास एवं पेटरवार प्रखंड के अमीन प्रशांत कुमार की उपस्थिति में थाना दिवस मनाया गया। जिसमें जमीन से संबंधित उलगड्डा पंचायत एवं चांपी पंचायत के एक एक मामलों का निष्पादन किया गया। साथ हीं जमीन से संबंधित एवं अन्य मामूली विवाद को थाना स्तर से निष्पादित करने का पुलिस प्रशासन द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

कहा गया कि इससे समाज एवं गरीब परिवार को काफी सहूलियत होगी। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी छोटी बातों के लिए विवाद कभी कभी काफी बड़ा साबित हो जाता है।मौके पर उपरोक्त के अलावा समाजसेवी विजय कुमार महतो, रामजी साव, अमृत सिंह, जालिम सिंह, लखु सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *