Advertisement

अपराध की योजना बनाते अपराधी को पुलिस ने अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह जिला के हद में बेंगाबाद पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक अपराधी को हथियार सहित धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार बीते 9 मार्च की रात्रि के करीब एक बजे बेंगाबाद थाना के हद में लक्ष्मीपुर ग्राम के रहने वाले कैलाश ठाकुर नाम के एक अपराधी को एक कंट्री मेड पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

इसे लेकर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने 10 मार्च को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस को तीन संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में सूचना मिली थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बेंगाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति कैलाश ठाकुर को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि अंधेरे का लाभ उठाकर दो अन्य अपराधी मौके से भागने में सफल रहे। वही पुलिस को मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। इसे लेकर पुलिस ने तीनों अपराधियों के खिलाफ विधि सम्मत दंड प्रक्रिया की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *