राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर थाना की पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर शंकर तुरी नामक वारंटी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पेक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने 6 जुलाई को बताया कि बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें गिरफ्तार वारंटी ऊपरघाट के हरलाडीह रहिवासी शंकर तुरी को गिरफ्तार किया गया। बताया कि उसके खिलाफ तेनुघाट न्यायालय से वारंट निर्गत था, जिसे 6 जुलाई को तेनुघाट न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
![]()













Leave a Reply